Please wait

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में लॉरी-ऑटो की टक्कर में पांच लोगों की मौत, चार घायल

जानकारी के अनुसार बुधवार रात को बारिश हो रही थी। उस समय दिल्ली से दो बहनें अपने परिवार के साथ मेचेदा स्टेशन पर उतरीं। उनके पिता का घर कांथी देशप्राण ब्लॉक के चल्ती इलाके में है। वहां जाने के लिए एक ऑटो किया।

29 May 2025

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में लॉरी-ऑटो की टक्कर में पांच लोगों की मौत, चार घायल

पूर्व मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 116बी पर इरिंची ब्रिज के पास बुधवार रात लॉरी और ऑटो रिक्शा की टक्कर में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बुधवार रात को बारिश हो रही थी। उस समय दिल्ली से दो बहनें अपने परिवार के साथ मेचेदा स्टेशन पर उतरीं। उनके पिता का घर कांथी देशप्राण ब्लॉक के चल्ती इलाके में है। वहां जाने के लिए एक ऑटो किया। जैसे ही वे इरिंची ब्रिज के पास पहुंचे, एक लॉरी ने उनकी ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आटो में सवार नौ लोग (चालक समेत) गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाके के निवासी तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आकर घायलों को कांथी महकमा अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार लोगों का इलाज चल रहा है। घायलों में एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चे हैं।

खेजुरी थाना प्रभारी प्रलय चंद ने बताया कि बीती रात दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पांच लोगों की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल सेंटर भेजा गया है। ये सभी दिल्ली में काम करते थे। कल घर लौट रहे थे। उसी समय यह हादसा हुआ। लॉरी चालक और खलासी की तलाश की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में लॉरी-ऑटो की टक्कर में पा
जानकारी के अनुसार बुधवार रात को बारिश हो रही थी। उस समय दिल्ली से दो बहनें अपने परिवार के साथ मेचेदा स्टेशन पर उतरीं। उनके पिता का घर कांथी देशप्राण ब्लॉक के चल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News